NTA CUET PG Exam 2026 Result Out जो भी उम्मीदवार इस बार CUET PG एग्जाम 2026 में शामिल हुए थे और अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे तो उन सभी के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA की ओर से CUET PG का रिजल्ट 24 अप्रैल 2026 को जारी कर दिया गया है और साथ में फाइनल आंसर की भी जारी की गई है।
इसके साथ ही आपको यहां पर यह भी बताया जाएगा की CUET PG Result 2026 आप कहां से चेक कर सकते हैं और स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड होगा इसकी पूरी जानकारी यहां पर दी जा रही है।
NTA CUET PG Exam 2026 Result Out कितने स्टूडेंट हुए थे शामिल
आप सभी को पता होगा की इस बार CUET PG एग्जाम 2026 के लिए काफी ज्यादा उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। इस बार कुल 4 लाख 11 हजार से ज्यादा उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था जिसमें से लगभग 3 लाख 45 हजार उम्मीदवार एग्जाम में बैठे थे।
NTA CUET PG Exam 2026 Result को लेकर बात करें तो इस बार अटेंडेंस लगभग 83 से 84 प्रतिशत के आसपास रही है जो कि पिछले साल के मुकाबले ठीक ठाक रही है। इस बार भी महिला उम्मीदवारों की अटेंडेंस पुरुष उम्मीदवारों से थोड़ी ज्यादा रही है जो कि एक अच्छी बात है।
NTA CUET PG Exam 2026 Result Out कब और कहां जारी हुआ रिजल्ट
NTA CUET PG Exam 2026 Result Out को लेकर आपको बता दे कि NTA की ओर से यह रिजल्ट 22 अप्रैल को ही रिजल्ट डेट कंफर्म कर दी गई थी और उसके बाद 24 अप्रैल 2026 को रिजल्ट जारी कर दिया गया। रिजल्ट के साथ साथ 157 सब्जेक्ट की फाइनल आंसर की भी जारी की गई है।
जो उम्मीदवार अपना रिजल्ट चेक करना चाहते हैं वो NTA की ऑफिशल वेबसाइट exams.nta.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं इसके लिए उन्हें अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि की जरूरत पड़ेगी।
NTA CUET PG Exam 2026 Result Out कैसे देखें अपना रिजल्ट
NTA CUET PG Exam 2026 Result चेक करने के लिए आपको नीचे बताई गई जानकारी को ध्यान से पढ़ना होगा जिससे आप आसानी से अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
सबसे पहले आपको NTA की ऑफिशल वेबसाइट exams.nta.nic.in पर जाना है। वेबसाइट ओपन करने के बाद होम पेज पर आपको CUET PG Result 2026 का लिंक दिखाई देगा उस पर क्लिक करना है।
उसके बाद आपके सामने लॉगिन का पेज आएगा जहां पर अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि डालकर लॉगिन करना है। एक बार लॉगिन हो जाने के बाद आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा जिसे आप डाउनलोड करके प्रिंट निकाल सकते हैं और आगे की प्रक्रिया के लिए संभाल कर रख लें।
NTA CUET PG Exam 2026 Result Out रिजल्ट के बाद क्या करें
NTA CUET PG Exam 2026 Result जारी होने के बाद सभी उम्मीदवारों को यह पता होना चाहिए कि अब आगे क्या करना है। आपको बता दे कि NTA केवल एग्जाम करवाता है और रिजल्ट जारी करता है इसके बाद एडमिशन की प्रक्रिया अलग अलग यूनिवर्सिटी अपने हिसाब से करती हैं।
इस बार देशभर की लगभग 198 यूनिवर्सिटी और संस्थानों ने CUET PG स्कोर को एडमिशन के लिए माना है जिनमें DU, BHU, JNU और जामिया जैसी बड़ी यूनिवर्सिटी भी शामिल हैं। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वो अपने स्कोर के हिसाब से यूनिवर्सिटी में जल्दी से आवेदन करें क्योंकि देरी करने पर सीट मिलने में दिक्कत हो सकती है।
एक और जरूरी बात यह है कि इस बार CUET PG 2026 Result में किसी भी प्रकार की रिचेकिंग नहीं होगी यानी जो नंबर आए हैं वही फाइनल माने जाएंगे इसलिए इसको लेकर कोई उम्मीद ना रखें।
NTA CUET PG Exam 2026 Result Out किन कोर्स में मिलेगा एडमिशन
NTA CUET PG Exam 2026 का रिजल्ट आने के बाद उम्मीदवार अपने स्कोर के आधार पर MA, MSc, MCom, MBA, MCA और LLM जैसे कई PG कोर्सेज में एडमिशन ले सकते हैं। इसके अलावा कई स्पेशलाइज्ड कोर्सेज भी हैं जिनमें CUET PG स्कोर के आधार पर एडमिशन दिया जाएगा।
जो उम्मीदवार CUET PG 2026 में अच्छे नंबर लाए हैं उनके लिए काफी अच्छे अवसर हैं लेकिन जो उम्मीदवार अच्छे नंबर नहीं ला पाए हैं उनको भी निराश होने की जरूरत नहीं है क्योंकि कई यूनिवर्सिटी अपनी अलग प्रवेश परीक्षा भी आयोजित करती हैं जिनमें वो आवेदन कर सकते हैं।
NTA CUET PG Exam 2026 Result Out Direct Link
| विवरण | लिंक |
|---|---|
| CUET PG Result 2026 | exams.nta.nic.in/cuet-pg |
| Official NTA Website | nta.ac.in |
नोट: CUET PG Result 2026 से जुड़ी किसी भी लेटेस्ट अपडेट के लिए NTA की ऑफिशल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और अपनी पसंदीदा यूनिवर्सिटी के पोर्टल को भी चेक करते रहें।


